Hisense ने भारत में अपनी फ्लैगशिप UX ULED RGB-MiniLED TV सीरीज लॉन्च की है, जिसमें 100 इंच और 116 इंच मॉडल शामिल हैं। यह सीरीज 8000 निट्स ब्राइटनेस, AI-पावर्ड प्रोसेसिंग, प्रीमियम ऑडियो और एडवांस्ड गेमिंग फीचर्स के साथ आई है।



ग्लोबल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड Hisense ने भारत में अपनी फ्लैगशिप UX ULED RGB-Mini LED टीवी सीरीज लॉन्च कर दी है। यह सीरीज 100 इंच और 116 इंच साइज में उपलब्ध होगी, यानी फ्लैगशिप मॉडल आपके घर की पूरी दीवार पर बड़ी स्क्रीन जैसा फील देगा। आइए इसके फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

Hisense UX सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी RGB-MiniLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है। बता दें, कंपनी को RGB Mini-LED टेक्नोलॉजी का ओरिजिनेटर माना जाता है और यह ट्रेडिशनल सिंगल-कलर LED से अलग है। इसमें रेड, ग्रीन और ब्लू मिनी-LEDs को हजारों डिमिंग जोन्स में लगाया गया है। इस वजह से टीवी 95 प्रतिशत BT.2020 कलर कवरेज, 8000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और सिनेमाहॉल जैसी कलर एक्यूरेसी ऑफर करता है। साथ ही 3×26-बिट कंट्रोल और लो ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी इसे आंखों के लिए सेफ बनाते हैं।