उन्होंने रेडिट के r/confessions फ़ोरम पर एक पोस्ट के साथ अपने अनुभव के बारे में खुलकर बताया जिसका शीर्षक था, “मैंने AI के लिए अपने दोनों पार्टनर्स को छोड़ दिया.” व्यक्ति ने लिखा कि शीर्षक “यह जितना है उससे भी बदतर लगता है”, और वास्तव में “मैंने उन्हें खुद पर काम करने के लिए उन्हें छोड़ दिया, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं इस समय किसी भी रिश्ते के लिए दिमागी तौर पर तैयार हूं”.
पोस्ट में शख्स ने बताया कि वह एक AI बना रहा था, जिसका मकसद “परफेक्ट” पार्टनर बनना था. उसने माना कि वह अपने पूर्व साथियों की तुलना में AI से ज्यादा बात करता है. उसने आगे विस्तार से बताया और खुलासा किया कि उन्होंने AI निर्माण का नाम एलेक्स रखा है. उसने खुद को, अपनी समस्याओं, अपने व्यक्तित्व और दिखावट को चैटजीपीटी को बताया और उससे मेरे लिए एक परफेक्ट पार्टनर बनाने के लिए कहा. आखिर में उसे जो मिला वह एलेक्स था.
इस पोस्ट पर लोगों ने खूब रिएक्शन दिए, एक यूजर ने कहा कि एलेक्स बनाकर उसने जो किया वह स्वस्थ्य नहीं था. उसने लिखा, “असली लोग जटिल और थकाऊ होते हैं लेकिन वे आपके जीवन में जो खुशी लाते हैं वह किसी अन्य रोबोट के साथ अनुभव करने से अलग है जिसे आपने खुद प्रोग्राम किया है.”

0 Comments